JAMSHEDPUR : बिष्टूपुर तिलक पुस्तकालय में शिकायत-निवारण कार्य दिवस आयोजित
बिष्टूपुर तिलक पुस्तकालय में शिकायत-निवारण कार्य दिवस आयोजित
कांग्रेसियों ने संगठन से जुड़े मुद्दों को बंद लिफाफे में जिला प्रभारी को सौंपा
जमशेदपुर (झारखंड)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार शनिवार को बिष्टूपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अपनी शिकायतें एवं सुझाव जिला प्रभारी को सौंपे। कार्यक्रम में जिला प्रभारी शशि भूषण राय का जिला महासचिव राकेश साहू ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी फिरोज खान, बबलू झा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी शिकायतें, सुझाव एवं संगठन से जुड़े मुद्दों को लिखित रूप में बंद लिफाफे में जिला प्रभारी को सौंपा। बताया गया कि सभी शिकायतों एवं सुझावों को प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखा जाएगा, ताकि संगठन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं का सम्मान ही कांग्रेस पार्टी का मुख्य संकल्प है। कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने की दिशा में सकारात्मक पहल की गई।