logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मड़िहान थाना में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की

अपील
मड़िहान, मिर्जापुर | 24 मई 2026
आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को मड़िहान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के धर्मगुरुओं, व्यापारियों एवं गणमान्य लोगों को आमंत्रित कर आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
बैठक में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभी लोग गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए प्रेम, सद्भाव और आपसी सहयोग के साथ त्योहार मनाएं। आगामी 28 मई को होने वाले आयोजनों को लेकर भी क्षेत्रवासियों को सतर्क रहने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई।
पुलिस प्रशासन ने व्यापारियों एवं आमजन से कहा कि वे अपने सामान की सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित करें। यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या चोरी की आशंका हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस हर समय जनता की सुरक्षा एवं सहयोग के लिए तत्पर है।
बैठक के दौरान मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया तथा शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का संकल्प लिया।

0
0 views

Comment