नवादा: बालू लोड ट्रैक्टर ने प्रिंस बस में टक्कर मारी
नवादा: जिला मुख्यालय के केएलएस कॉलेज के समीप रविवार सुबह एक बालू लोड ट्रैक्टर ने प्रिंस नामक बस में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक बाल-बाल बच गया। ट्रैक्टर करीब 100 मीटर दूर जाकर नाले से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जबकि ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
बताया जाता है कि बस तीन नंबर बस स्टैंड से सवारी लेकर कौवाकोल के लिए खुली थी और थोड़ी दूर ही गई थी कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार बालू लोड ट्रैक्टर ने टक्कर मारी। स्थानीय पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। अवैध बालू लोडिंग और तेज गति के कारण क्षेत्र में अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।