भोपाल में असंगठित कामगार कांग्रेस का भव्य सम्मेलन संपन्न, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदित राज और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार रहे मौजूद
भोपाल/जबलपुर:
राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस का एक विशाल प्रदेश स्तरीय सम्मेलन संपन्न हुआ। यह सम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष श्री रणजीत सिंह शक्तावत के अथक प्रयासों और कुशल नेतृत्व का परिणाम रहा, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
दिग्गजों की उपस्थिति में संगठन को मजबूत करने पर मंथन
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदित राज की अध्यक्षता में आयोजित इस गरिमामयी सम्मेलन में कांग्रेस के कई शीर्ष नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:
श्री उमंग सिंघार (नेता प्रतिपक्ष, मध्य प्रदेश)
श्री अजय सिंह 'राहुल' (पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक)
डॉ. महेंद्र सिंह चौहान (अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठ)
सहित हजारों की संख्या में प्रदेशभर से आए कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। सम्मेलन में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, कामगारों के अधिकारों और संगठन की आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जबलपुर टीम की रही उल्लेखनीय उपस्थिति
इस राज्य स्तरीय सम्मेलन में जबलपुर जिले का प्रतिनिधित्व भी बेहद मजबूत रहा। जबलपुर से विशेष रूप से शामिल होने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में:
श्री अतुल विश्वकर्मा (जिला अध्यक्ष, ग्रामीण)
राहुल कोरी (शहर जिला अध्यक्ष)
मधु पाल सेंगर जी
मोती गोटिया जी
राजकुमार सोनी जी
भरत पटेल जी
शामिल रहे। जबलपुर की टीम ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा कामगारों की आवाज बुलंद करने का संकल्प दोहराया। सम्मेलन के सफल आयोजन पर प्रदेश नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।