लखनऊ: CM योगी ने राजस्व मामलों में तेजी के निर्देश दिए
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्व मामलों में लंबित वादों को जल्द निपटाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी देरी की स्थिति में अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। इसके साथ ही राजस्व न्यायालयों में पारदर्शिता बनाए रखने और समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
CM योगी ने तकनीक आधारित व्यवस्था को अपनाकर कार्यक्षमता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में लंबित राजस्व वादों की संख्या 22 लाख से घटकर 10 लाख हो गई है। इसके अलावा, धारा-80 के तहत लंबित वादों की संख्या 85 हजार से घटकर 38 हजार रह गई है।