लखनऊ: ऊर्जा विभाग की लापरवाही पर CM योगी की समीक्षा बैठक
लखनऊ: प्रदेश भर में ऊर्जा विभाग की लापरवाही के कारण हाहाकार मचा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे ताकि विभाग की समस्याओं और विफलताओं का समाधान निकाला जा सके।
ऊर्जा विभाग पर सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा है। विभाग के अधिकारी तथ्यों को छुपाकर और आंकड़ों को सही तरीके से प्रस्तुत न करके स्थिति को बेहतर दिखाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे वास्तविक स्थिति से जनता व सरकार दोनों को भ्रमित किया जा रहा है।