logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक, बकरीद व बाढ़ तैयारियों पर दिया विशेष जोर

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा शुक्रवार को पुलिस कार्यालय सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी आयोजित कर कानून-व्यवस्था, आगामी बकरीद पर्व तथा संभावित बाढ़ आपदा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं, अनावरण शेष अभियोगों एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही आईजीआरएस एवं जनसुनवाई प्रकरणों में थानाध्यक्षों को स्वयं जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा शिकायतकर्ताओं से बेहतर फीडबैक प्राप्त करने पर विशेष जोर दिया।
गोष्ठी के दौरान अपराध नियंत्रण, सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, महिला उत्पीड़न, अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित मामलों तथा निरोधात्मक कार्रवाई की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत दर्ज मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में यक्ष ऐप, ई-साक्ष्य, एसआईडी एवं ऑपरेशन क्लीन की भी समीक्षा की गई। थानों पर लंबित विवेचनाएं, वांछित अभियुक्तों, वारंटियों एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी, गुमशुदा बच्चों की बरामदगी तथा मिशन मोड पर चिन्हित अभियोगों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।
पुलिस अधीक्षक ने महिला सुरक्षा एवं मिशन शक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने, रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु सर्विलांस टीम को सक्रिय रहने के निर्देश दिए। वाहन चेकिंग एवं चालान अभियान के दौरान आमजन के साथ शालीन एवं सद्भावनापूर्ण व्यवहार बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।
आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठक आयोजित करने, स्थानीय स्तर पर समस्याओं का तत्काल समाधान करने तथा लगातार निगरानी एवं चेकिंग बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
संभावित बाढ़ आपदा को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने समस्त आपदा पुलिस चौकियों को सक्रिय रखने, नाव, गोताखोर, जेसीबी, ट्रैक्टर एवं अन्य संसाधनों की सूची अपडेट रखने तथा राहत एवं बचाव कार्यों के लिए पूरी तैयारी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही आपदा सहायता मित्रों की सूची अपडेट कर आवश्यकतानुसार उनका सहयोग लेने की बात कही गई।
गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, स्वाट, एसओजी एवं सर्विलांस टीम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

0
8 views

Comment