वाराणसी: थाना कपसेठी पुलिस ने जुआ खेलते 5 अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी: थाना कपसेठी पुलिस ने 23 मई 2026 को ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत ग्राम बरकी के बगीचे में जुआ खेल रहे पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से ताश के 52 पत्ते, माल फड़ की धनराशि 13,030 रुपये और जामा तलाशी से 2,120 रुपये बरामद किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों में गणेश कुमार, दिवाकर पाण्डेय, लवकुश बिन्द, गणेश बिन्द और रंगबहादुर पटेल शामिल हैं, जो सभी थाना कपसेठी क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने मु0अ0सं0 73/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।