माइनॉरिटी एडवाइजरी काउंसिल की शानदार बैठक
माइनॉरिटी एडवाइजरी काउंसिल की शानदार बैठक के लिए माननीय सांसद राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग जनाब इमरान प्रतापगढ़ी Imran Pratapgarhi को तहेदिल से मुबारक़बाद।
संयोजक टीम का हिस्सा बन इस इतिहासिक आयोजन को सरे अंजाम देना मेरे लिए फ़क्र का सबब है।
राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की इस बैठक में मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में विपक्ष के नेता राहुल गांधी Rahul Gandhi उपस्थित रहे और उन्होंने इस बैठक में देश भर से कांग्रेस पार्टी के नेताओं और साथ में विभिन्न सामाजिक क्षेत्रीय और अल्पसंख्यक पृष्ठभूमि के प्रतिनिधियों को एक साथ लाने की अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी की इस पहल की सराहना की। बैठक के आयोजक इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि मुस्लिम , ईसाई,जैन,बौद्ध,सिख सहित सभी माइनॉरिटी को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन राहुल गॉंधी भाजपा की नफ़रत के खिलाफ़ पूरी ताक़त से खड़े है और देश में जिसके साथ भी ज़ुल्म होगा उसके साथ राहुल गांधी,कांग्रेस पार्टी,इमरान प्रतापगढ़ी साथ खड़े होंगे।
Indian National Congress, Minority Department