logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कानपुर: तेल चोरी के गिरोह के 04 अभियुक्त गिरफ्तार

कानपुर : थाना पनकी पुलिस ने 23 मई 2026 को इंडियन ऑयल डिपो के पास तेल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति टैंकरों से तेल चोरी कर रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चार अभियुक्तों शेख शाहीन उर्फ भानु, रोहित सैनी, आशीष कुमार श्रीवास्तव एवं पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि टैंकरों को योजनाबद्ध तरीके से हाते तक लाया जाता था, जहां गैस कटर से वाल्व का ताला काटकर पाइप के माध्यम से तेल चोरी की जाती थी। इस गिरोह में टैंकर चालक, वाहन स्वामी, शेख शाहीन उर्फ भानु एवं उसके पिता वकील अहमद की मुख्य भूमिका थी। पुलिस ने मौके से एक टैंकर, चोरी में प्रयुक्त उपकरण, पाइप एवं लगभग 50 लीटर निकाला गया ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया। वकील अहमद फरार है, जिसकी गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं। सभी अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

8
602 views

Comment