बड़ी खबर: 'कॉकरोच जनता पार्टी' के फाउंडर को मिली जान से मारने की धमकी!
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे व्यंग्यात्मक डिजिटल मूवमेंट 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दावा किया है कि उन्हें व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
अभिजीत द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट्स के मुताबिक, अज्ञात नंबरों से आए संदेशों में उन्हें CJP अकाउंट बंद करने या भाजपा (BJP) में शामिल होने के लिए कहा गया है। ऐसा न करने पर उन्हें अमेरिका (जहां वे पढ़ाई कर रहे हैं) में भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है।
📌 मुख्य बातें:
क्यों शुरू हुई CJP? चीफ जस्टिस (CJI) की युवाओं को लेकर की गई एक टिप्पणी के बाद अभिजीत ने इसे एक मज़ाक/व्यंग्य के तौर पर शुरू किया था, जो देखते ही देखते युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हो गया।
अकाउंट्स पर कार्रवाई: हाल ही में पेपर लीक मामले पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाने के बाद CJP का एक्स (ट्विटर) अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है और वेबसाइट भी डाउन हो गई है।
सुरक्षा बढ़ी: धमकियों के बाद महाराष्ट्र में अभिजीत के माता-पिता के घर के बाहर पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी गई है।