सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में CBI की बड़ी कार्रवाई, पांचवां आरोपी विनय राय वाराणसी से गिरफ्तार।
गाजीपुर निवासी आरोपी साजिश में था शामिल, CBI टीम लेकर पश्चिम बंगाल रवाना
🗞️ खबर:
पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष Suvendu Adhikari के निजी सहायक (PA) की हत्या के मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांचवें आरोपी विनय राय को वाराणसी (बनारस) से गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, विनय राय उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का निवासी है और इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड की साजिश में उसकी अहम भूमिका बताई जा रही है। CBI की जांच में सामने आया कि आरोपी हत्या की योजना में सक्रिय रूप से शामिल था।
गिरफ्तारी के बाद CBI टीम आरोपी को अपने साथ पश्चिम बंगाल लेकर रवाना हो गई है, जहां उससे आगे की पूछताछ की जाएगी। इस मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
CBI की इस कार्रवाई के बाद मामले में और बड़े खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।