logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टिकरी मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन


बीसलपुर (पीलीभीत)। जनपद पीलीभीत की तहसील बीसलपुर स्थित टिकरी मंडल में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शक्ति केंद्र संयोजकों एवं मंडल टीम के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक मंडल प्रभारी विकास श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में संपन्न हुई, जिसमें बूथ स्तर से लेकर शक्ति केंद्र तक पार्टी संगठन को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। भाजपा मंडल मंत्री शेखर शुक्ला ने कहा कि संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा को गांव-गांव तक और मजबूत बनाया जाएगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित गंगवार, मंडल उपाध्यक्षगण, मंडल मंत्री शेखर शुक्ला सहित सभी शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

79
1971 views

Comment