logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भोला मिष्ठान भंडार का 6ठा आउटलेट अब अरगोड़ा चौक हरमू रोड में भी एनजीओ के बच्चों संग आईएचएम के प्रिंसिपल भूपेश कुमार ने किया उद्घाटन

रांची के अरगोड़ा चौक हरमू रोड स्थित भोला मिष्ठान भंडार के नए आउटलेट का भव्य शुभारंभ किया गया। भोला मिष्ठान भंडार का यह 6ठा आउटलेट है। इस अवसर पर पारंपरिक स्वाद और आधुनिक गुणवत्ता का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान प्रतिष्ठान के संचालक ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि ग्राहकों को शुद्धता, बेहतर स्वाद और उत्कृष्ट सेवा उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है।
संचालक संजय कुमार ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं और स्वच्छ वातावरण में ग्राहकों को पारंपरिक मिठाइयों, नमकीन एवं अन्य खाद्य उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही यह नया आउटलेट स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित करेगा।
कार्यक्रम में भोला मिष्ठान भंडार के संचालक संजय कुमार एवं आईएचएम के प्रिंसिपल भूपेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं बीजू पाड़ा के एनजीओ के बच्चों ने उनके साथ मिलकर फीता काटा और दुकान का शुभारंभ किया। बच्चों की सहभागिता ने पूरे आयोजन को विशेष और भावनात्मक बना दिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, अतिथि एवं प्रतिष्ठान से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने भोला मिष्ठान भंडार को नए आउटलेट के लिए शुभकामनाएं दीं।

1
24 views

Comment