पंजाब में 26 मई को सरकारी छुट्टी घोषित, चुनाव होंगे
चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने 26 मई 2026 को पूरे राज्य में सरकारी छुट्टी घोषित की है। यह फैसला पंजाब राज्य चुनाव आयोग द्वारा करवाई जा रही नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि सभी मतदाता बिना किसी परेशानी के मतदान कर सकें। इस दिन राज्य के सभी सरकारी दफ्तर, बोर्ड, कॉरपोरेशन, स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
पंजाब की 8 नगर निगमों और 102 नगर काउंसिलों एवं नगर पंचायतों के लिए 26 मई को मतदान होगा, जो सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। वोटों की गिनती 29 मई को होगी। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने भी 26 मई को होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर 4 जून को आयोजित करने का निर्णय लिया है। सरकार और चुनाव आयोग ने मतदाताओं से लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ाने की अपील की है।