logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

SBI बैंक को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, बांसवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बांसवाड़ा कोतवाली पुलिस ने SBI बैंक की मोहन कॉलोनी शाखा को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान वंश हेडा पुत्र मनीष हेडा निवासी मोहन कॉलोनी, बांसवाड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 10 मार्च 2026 को SBI बैंक मोहन कॉलोनी शाखा के चीफ मैनेजर को ईमेल के जरिए बैंक परिसर में बम होने की धमकी मिली थी। धमकी मिलने के बाद बैंक प्रशासन में हड़कंप मच गया और सुरक्षा के मद्देनज़र बैंक परिसर खाली करवाया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बांसवाड़ा कोतवाली पुलिस और जिला साइबर सेल टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने ईमेल आईडी ट्रेस कर आरोपी वंश हेडा को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने फर्जी ईमेल आईडी बनाकर बैंक को धमकी भरा मेल भेजा था। आरोपी ने बताया कि उसने अपने एक दोस्त के कहने पर यह हरकत की थी।

पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी फर्जी अकाउंट बनाकर लाखों रुपये के ट्रांजैक्शन मामले में गिरफ्तार हो चुका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस कार्रवाई में थाना कोतवाली पुलिस एवं जिला साइबर सेल की विशेष भूमिका रही।

2
78 views

Comment