कन्हान नदी में चला प्रशासन का बुलडोजर एक्शन अवैध रेत कारोबार पर बड़ी चोट, ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त
“कन्हान नदी में चला प्रशासन का बुलडोजर एक्शन” — अवैध रेत कारोबार पर बड़ी चोट, ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त
पांढुर्णा। जिले में फल-फूल रहे अवैध रेत कारोबार पर प्रशासन ने बड़ा प्रहार करते हुए रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने जिलेभर में ताबड़तोड़ निरीक्षण अभियान चलाया, जिससे अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया।
सौंसर तहसील के ग्राम रामाकोना स्थित कन्हान नदी में खनिज विभाग ने दबिश देकर अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक MP28AC6647 को रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई के दौरान वाहन में बड़ी मात्रा में रेत भरी मिली, जिसे तत्काल जप्त कर लिया गया।
खनिज विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अवैध रेत को खनि नियमों के तहत जब्त कर पुलिस थाना सौसर परिसर में शासकीय अभिरक्षा में खड़ा कराया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर भारी जुर्माना लगाए जाने हेतु कलेक्टर न्यायालय पांढुर्णा में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
लगातार बढ़ रही अवैध रेत तस्करी पर प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई को बड़ी चेतावनी माना जा रहा है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
कार्यवाही के दौरान सहायक खनि अधिकारी महेश नगपुरे एवं खनिज विभाग का अमला मौजूद रहा।
#अवैध_रेत_खनन
#खनिज_विभाग
#पांढुर्णा
#सौंसर
#कन्हान_नदी