दौसा महवा: दो इनामी बदमाश अभिनव व योगेश गिरफ्तार
दौसा महवा: पुलिस ने शहदपुर निवासी अभिनव गुर्जर और योगेश गुर्जर नामक दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस ने बदमाश योगेश के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा और एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है। वहीं, अभिनव के कब्जे से एक जिन्दा कारतूस मिला है। गिरफ्तारी से इलाके में शांति बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है।