logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

24 घंटे में दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार कोतवाली पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई महिला सुरक्षा के प्रति विदिशा पुलिस की संवेदनशीलता की झलक।


थाना कोतवाली पुलिस द्वारा महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता एवं तत्परता दिखाते हुए दुष्कर्म के मामले में दोनों आरोपियों को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत वर्ष 2026 में दर्ज अपराध क्रमांक 328/2026 धारा 64(1), 351(3), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। आरोपियों द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ तत्काल जांच प्रारंभ की। पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को विदिशा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी:
असलम पुत्र अनीश उर्फ अन्नी कुरैशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी बजरिया विदिशा।
मनोज पुत्र स्वर्गीय शंभू दयाल राठौर, उम्र 45 वर्ष, निवासी बड़ा बाजार विदिशा।
दोनों आरोपियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायालय में पेश किया गया।

कार्यवाही में विशेष भूमिका:
निरीक्षक आनंद राज, उपनिरीक्षक प्रतिभा सिंह, सहायक उप निरीक्षक विनोद शर्मा, प्रधान आरक्षक विजय गुप्ता, महिला प्रधान आरक्षक समा खान, आरक्षक अजय सिकरवार, आरक्षक संदीप जाट, आरक्षक राजू जाट, आरक्षक राघवेंद्र सिकरवार एवं शिशुपाल सिंह दांगी की सराहनीय भूमिका रही।

15
739 views

Comment