logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*श्री बीका पुनः अध्यक्ष और श्रीमाली पुनः महामंत्री बने*

*श्री बीका पुनः अध्यक्ष और श्रीमाली पुनः महामंत्री बने*

बीकानेर। आज श्री पंच मंदिर में राती घाटी समिति के संवत 2083 के चुनावों में सर्व सम्मति से श्री नरेंद्र सिंह बीका पुनः अध्यक्ष एवं श्री ओम नारायण श्रीमाली पुनः महामंत्री चुने गए। श्री भंवर सिंह भेलू कार्यकारी अध्यक्ष और श्री छात्रसेन को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट जानकी नारायण श्रीमाली ने सर्वसम्मत निर्वाचन की घोषणा की और नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को शपथ ग्रहण कराई गई।

इस अवसर पर सदस्यों ने दिनांक 28 जून को राव जैतसी राज्यारोहण तथा दिसंबर में स्व. डॉ.‌ आनंद सिंह बीठू स्मृति व्याख्यान माला आयोजित करने का निर्णय किया।

राव जैतसी राज्यारोहण समारोह के संयोजक श्री प्रदीप सिंह चौहान एवं श्री महावीर सिंह पवार तथा डॉ. बीठू स्मृति व्याख्यान माला के संयोजक डॉ. रामगोपाल शर्मा बनाए गए। श्री गोविंद नारायण श्रीमाली ने राती घाटी मार्ग, राव जैतसी प्रतिमा स्थापन आदि की प्रगति से सदन को अवगत कराया।
डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. राजशेखर, डॉ. पवन दधीच, मेघराज बोथरा, उम्मेद सिंह बीठू, राजेंद्र सिंह राठौड़ दावा, शिवजी चौधरी ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखें। इस अवसर पर युवा दुर्गेश तंवर को राती घाटी युद्ध पर संगीतमय काव्य रचना के लिए प्रशस्ति पत्र, शॉल, उपरणा भेंट कर सम्मानित किया गया। वृंदावन से पधारे संत श्री प्रयागदास जी ने कहा कि राती घाटी समिति इतिहास गौरव की शोध में बहुत अच्छा काम कर रही है। समिति की सभा में सर्वश्री तखसिंह राठौड़, भीम सिंह राजपुरोहित, कमल नयन शुक्ला, अशोक रामावत, तेजमाल सिंह टांट, भंवर सिंह बीका, लक्ष्मण सिंह तथा शशिकुमार, शिवशंकर मारू, नमामि शंकर आचार्य, कैलाश बडगूजर आदि शिक्षाविद् एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
समारोह के अंत में सर्वश्री डॉ. महेंद्र चाड़ा

6
797 views

Comment