logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पटना में अब युवतियां भी बनीं चेन स्नै राह चलते लोगों से छीन रही हैं सोने के

पटना में चेन स्नैचिंग में युवतियों की संलिप्तता बढ़ने लगी शास्त्रीनगर में बाइक सवार युवती ने एक युवक के गले से ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही साथ ही संदिग्ध युवक-युवतियों पर अपनी निगरानी बढ़ा दें
पटना में अब युवतियां भी सोने की चेन छीनने की वारदातों में शामिल हो रही हैं। पिछले कुछ दिनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आने के बाद पटना पुलिस ने सड़कों पर बाइक और स्कूटी से घूमने वाली संदिग्ध युवतियों पर निगरानी और सख्ती बढ़ा दी है। ताजा मामला शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र का है। उत्तरी पटेल नगर स्थित पंप हाउस के पास बाइक सवार युवक के साथ आई एक युवती ने गौतम कुमार नाम गले से सोने की चेन झपट ली। उस समय गौतम पैदल जा रहे थे। बताया जा रहा है कि त्रिभुवन अपार्टमेंट के पास बाइक सवार युवक-युवती पहुंचे और पीछे बैठी युवती ने झपट्टा मारकर चेन छीन ली। घटना के बाद गौतम ने दोनों का पीछा भी किया, लेकिन वे फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।महिला स्नैचर गैंग पर पुलिस की पैनी नजर पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और उसी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इससे पहले भी इस तरह की घटनाओं की सूचनाएं मिल रही थीं। इसे देखते हुए पटना की सड़कों पर बाइक से घूमने वाले युवक-युवतियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस रोको-टोको अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी कर रही है।प्रेमिका के साथ मिलकर चेन झपट रहे बदमाश पुलिस सूत्रों के अनुसार, पटना में मई महीने में चेन स्नैचिंग के छह से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें दो मामलों में लड़कियों की संलिप्तता सामने आई है। सूत्रों का कहना है कि पहले युवक अपनी प्रेमिकाओं की जरूरतें पूरी करने के लिए चेन स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देते थे, लेकिन अब लड़कियां भी इस अपराध में उनका साथ देने लगी हैं। पुलिस का कहना है कि हाल ही में जेल से छूटे कई चेन स्नैचिंग गैंग फिर से सक्रिय हो गए हैं। पुति ऐप में पढ़ें अपराधियों के साथ-साथ उनकी सहयोगी युवतियों की भी तलाश कर रही है। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि ये लोग बाइक बदल-बदल कर चेन झपट रहे हैं, ताकि उनकी पहचान नहीं हो सके।

13
365 views

Comment