logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सौसर में भाजपा का संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन, पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारियां तेज

सौसर में भाजपा का संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन, पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारियां तेज

सौसर। भारतीय जनता पार्टी जिला पांढुर्णा द्वारा आयोजित होने वाले “पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान–2026” को लेकर संगठन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। 25 एवं 26 मई को गजानन मंगल भवन, सौसर में आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

बैठक के दौरान प्रशिक्षण वर्ग स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री संदीप मोहोड़ जी, जिला संगठन प्रभारी आदरणीय श्री दीपांकर बैनर्जी जी सहित व्यवस्था टोली के सदस्य उपस्थित रहे।

नेताओं ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग भाजपा संगठन की रीढ़ माने जाने वाले कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक एवं नेतृत्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। पार्टी की विचारधारा, सेवा भावना और संगठनात्मक कार्यशैली को मजबूत करने के उद्देश्य से यह महाअभियान चलाया जा रहा है।

बैठक में कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। आगामी प्रशिक्षण वर्ग को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए संगठन स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

145
3705 views

Comment