ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली काशीपुर पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा,चोरी किया माल व चोरी में प्रयुक्त ई रिक्शा सहित दो शातिर चोर गिरफ्तार
काशीपुर:-दिनांक 23.5.26 को वादी ललित पुत्र रामशरण निवासी शिवनगर कॉलोनी काशीपुर द्वारा प्रार्थना पत्र बाबत दिनांक 4.5. 25 की रात्रि अज्ञात अभियुक्तों द्वारा वादी के खोखे का ताला तोड़कर खोखे के अंदर से ₹4000 नगर वह 15 -20 क्लासिक सिगरेट की डिब्बी वह वादी का आधार कार्ड चोरी कर ले जाने के संबंध में दिया गया व 23/5/2026 को श्री दीपेश जैन पुत्र सज्जन कुमार निवासी विधाता मार्बल नियर प्राइम हॉस्पिटल रामनगर रोड काशीपुर द्वारा दिनांक 17/5/ 2026 की रात्रि में दुकान का शटर काटकर काउंटर से ₹6000, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस चोरी कर ले जाने के संबंध में दिया गया उक्त संबंध में FIR नंबर 189 /2026 व 190/2026 धारा 305(ए), 331 (2 ) बीएस पंजीकृत किया गया। चोरी के संबंध में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संज्ञान लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण व चोरी के माल की बरामदगी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया टीम द्वारा घटनास्थल व आसपास के विभिन्न सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन किया गया तथा रात्रि चेकिंग संदिग्ध वाहन /व्यक्ति के दौरान मानपुर तिराहे के सामने फील्ड के पास से अभियुक्त 1- सुमित पुत्र कल्लू निवासी पार्वती कॉलोनी गुरुद्वारा के पीछे काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 20 वर्ष 2- प्रियांशु शर्मा उर्फ जानू पुत्र मनीष शर्मा निवासी मोहल्ला कानून गोयन काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 23 वर्ष को चोरी में प्रयुक्त टुकटुक के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्तगणो से 6200 रुपये की नगदी व 9 अदद क्लासिक सिगरेट के डिब्बे दो अदद आधार कार्ड एक ड्राइविंग लाइसेंस एक पैन कार्ड व चोरी में प्रयुक्त ई रिक्शा रंग लाल रजिस्ट्रेशन नंबर यूके 18 इ आर 6853 बरामद किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण*
1- सुमित पुत्र कल्लू निवासी पार्वती कॉलोनी गुरुद्वारा के पीछे काशीपुर उधम सिंह नगर
2- प्रियांशु शर्मा उर्फ जानू पुत्र मनीष शर्मा निवासी मोहल्ला कानूनगोयन काशीपुर उधमसिंहनगर
*बरामदगी*
1- अभियुक्त सुमित से दो सिगरेट के डिब्बे तथा ₹2000 नगद, एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड
2- अभियुक्त प्रियांशु शर्मा से चार सिगरेट के डिब्बे व 4200 रुपए नगद एक आधार कार्ड व डीएल
*गिरफ्तारी टीम*
1.LSI मीना रावत
2.SI कंचन पडलिया
3.add SI प्रकाश बोरा
4.का.जगदीश पपने
5.का.गौरव सनवाल
6.SPO माजिद
7.SPO राहुल