logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

14 जून को होगी जिला स्तरीय योगा प्रतियोगिता, तैयारी तेज:सावन; योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, जिला योगा एसोसिएशन की बैठक में कई अहम निर्णय

AIMA न्यूज
खगड़िया, 24 मई।
जिला योगा एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को नगर परिषद अंतर्गत आवास बोर्ड वार्ड संख्या-31 स्थित पूर्व सैनिक प्रिंस कुमार के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला योगा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी ने की। बैठक में संगठन विस्तार, जिला स्तरीय योगा प्रतियोगिता एवं आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक के पश्चात जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी ने पत्रकारों को बताया कि जिला स्तरीय योगा प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 14 जून 2026 को सुनिश्चित किया गया है। प्रतियोगिता को सफल एवं भव्य बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों से उन्होंने सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया ।
इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
जिला संरक्षक आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला संयोजक पद पर प्रिंस कुमार (पूर्व सैनिक) एवं पंकज सिंह को मनोनीत किया गया। वहीं जिला उपाध्यक्ष पद पर एकलव्य फिजिकल एकेडमी के संस्थापक नीरंजन कुमार (पूर्व सैनिक) तथा रणधीर कुमार को जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा रोशन कुमार को कोषाध्यक्ष, राकेश कुमार शर्मा को सचिव, सिदेश कुमार सिद्धार्थ को संयुक्त सचिव, रणधीर कुमार को उप सचिव तथा रीतेश कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन का आधार है।
उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य योग को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना है, ताकि लोग योग को अपनाकर निरोग एवं स्वस्थ जीवन जी सकें।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों से तन-मन-धन से प्रतियोगिता की तैयारियों में जुट जाने की अपील की।
उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में पटना में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की योगा प्रतियोगिता में खगड़िया जिले की सशक्त एवं प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में चयनित पदाधिकारियों के अलावा खिलाड़ी प्रियदर्शन कुमार, स्टेट रेफरी राज कुमार, प्रदीप पासवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

33
2305 views
1 shares

Comment