logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बांसवाड़ा कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हनीट्रैप गैंग की महिला आरोपी गिरफ्तार

बांसवाड़ा पुलिस थाना कोतवाली ने कोटा पुलिस को बड़ी सफलता दिलाते हुए हनीट्रैप गैंग की वांछित महिला आरोपी माही उर्फ महजबी पत्नी मोहम्मद जफर निवासी किशोरपुर, कोटा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की तलाश में थी।

पुलिस के अनुसार यह गिरोह सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाता था। पहले युवक से दोस्ती की जाती, फिर होटल या सुनसान स्थान पर बुलाकर ब्लैकमेल किया जाता था। बाद में रेप केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये की मांग की जाती थी।

इस मामले में पहले ही अब्दुल फिरोज उर्फ बल्लू, रियासत अली उर्फ सोनू, रईस कुरैशी और योगेंद्र मीणा को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस जांच में सामने आया कि गैंग ने पीड़ित युवक से पहले 15 लाख रुपये की मांग की थी और बाद में साढ़े तीन लाख रुपये में सौदा तय किया गया था।

शिकायत मिलने के बाद कोटा ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह का खुलासा किया। वहीं फरार चल रही महिला आरोपी माही उर्फ महजबी को अब बांसवाड़ा कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस कार्रवाई में कांस्टेबल श्यामाराम चौधरी की विशेष भूमिका रही। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस का मानना है कि इस गिरोह से जुड़े और भी कई बड़े खुलासे आने वाले दिनों में हो सकते हैं।

12
1012 views

Comment