logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

28 साल पुराने नक्सल कांड में फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने की कुर्की

गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में नक्सल कांड के एक फरार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके घर पर विधिवत कुर्की की है। गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने रविवार दोपहर 02:23 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गुरुआ थाना कांड संख्या 11/98 के अभियुक्त ब्रह्मदेव पासवान के घर न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार अभियुक्त ब्रह्मदेव पासवान थाना क्षेत्र के ग्राम कठवारा का निवासी है और वर्ष 1998 में दर्ज नक्सल कांड में लंबे समय से फरार चल रहा है। कई बार गिरफ्तारी के प्रयास किए गए, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। इसके बाद न्यायालय से आदेश प्राप्त होने पर पुलिस प्रशासन ने उसके घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। रविवार को पुलिस टीम गांव पहुंची और दंडाधिकारी की मौजूदगी में विधिवत कार्रवाई पूरी की गई। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने घर में मौजूद सामानों की सूची तैयार कर कानूनी प्रक्रिया के तहत कुर्की की कार्रवाई संपन्न की। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि फरार अभियुक्तों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून से बचना संभव नहीं है और जो भी आरोपी लंबे समय से फरार हैं, उनके खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस का कहना है कि नक्सल गतिविधियों से जुड़े मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा।

41
2520 views

Comment