logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोने की अंगूठियों के लिए क/। ट डाली बहन की 10 उंगलियां और 35 बार चा/कू से...See more

पुलिस जांच के अनुसार, शारदा के पति विष्णु साहू साप्ताहिक बाजारों में सब्जी विक्रेताओं को दुकानें लगवाने का काम करते हैं। उन्होंने नया फ्लैट खरीदने के लिए चार-चार लाख रुपये की तीन कमेटियां डाली थीं, जो हाल ही में पूरी हुई थीं। इसी कारण घर में करीब 12 लाख रुपये नकद रखे हुए थे। आरोपित सौरभ को इस रकम की जानकारी थी। उसे यह भी मालूम था कि विष्णु साहू देर रात तक घर नहीं लौटते हैं, इसलिए उसने वारदात को अंजाम देने के लिए इसी मौके को चुना।
चाय-नाश्ता करने के बाद शुरू हुआ विवाद
वारदात वाली रात सौरभ करीब 10 बजे शारदा के घर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि वह उस समय नशे में था। रिश्तेदार होने की वजह से शारदा ने उसे घर में बैठाया, चाय पिलाई और खाने के लिए पकौड़ियां भी बनाकर दीं। कुछ देर बाद सौरभ ने शारदा से पैसे मांगे। जब शारदा ने पैसे देने से मना कर दिया तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। धीरे-धीरे बहस बढ़ती गई और गुस्से में आकर सौरभ ने शारदा पर हमला कर दिया।
बाल पकड़कर खींचे और फिर चाकू से किए लगातार वार
बहस के दौरान सौरभ का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने शारदा के बाल पकड़कर उन्हें जोर से पीछे खींच लिया। इसके बाद उसने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं, उसने चाकू से भी लगातार कई वार किए। पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट में शारदा के शरीर पर 35 गहरे घाव मिलने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बहुत बेरहमी से हमला किया और तब तक वार करता रहा, जब तक शारदा की मौत नहीं हो गई।
मां को बचाने आया बेटा भी बना हमले का शिकार
घर के अंदर से मां की चीख-पुकार सुनकर शारदा का गोद लिया बेटा खुशहाल वहां पहुंच गया। उसने अपनी मां को बचाने की कोशिश की, लेकिन सौरभ ने उस पर भी हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी ने खुळहाल पर भी चाकू से बेरहमी से हमला किया, जिससे उसकी भी मौके पर ही जान चली गई।
अंगूठियों के लिए काट डालीं दसों उंगलियां
जांच के दौरान एक बहुत हैरान करने वाली बात सामने आई। शारदा अपने हाथों की तीन उंगलियों में सोने की अंगूठियां पहनती थीं। हत्या करने के बाद सौरभ की नजर उन अंगूठियों पर पड़ी। पुलिस के अनुसार अंगूठियां निकालने के बजाय लालच और जल्दबाजी में आकर शारदा की उंगलियां ही काट डालीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उंगलियां कटी होने की पुष्टि हुई है।
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी
हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद सौरभ घर से नकदी और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने लगातार तलाश के बाद घटना के तीसरे दिन उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ और जांच-पड़ताल के बाद 9 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। हालांकि लूटी गई पूरी रकम और जेवर अभी तक बरामद नहीं हो सके हैं। पुलिस बाकी नकदी और आभूषणों की तलाश में जुटी हुई है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

0
968 views

Comment