फतेहपुर से इस वक्त की बड़ी खबर
जहां बकेवर-बुजुर्ग में सरकारी खाद गड्ढा अब लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है।
फतेहपुर से इस वक्त की बड़ी खबर…
जहां बकेवर-बुजुर्ग में सरकारी खाद गड्ढा अब लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है।
बस्ती के किनारे स्थित खाद गड्ढे में खुलेआम गंदगी और कचरा फेंका जा रहा है… जिससे पूरे इलाके में बदबू फैल रही है और बीमारी का खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय निवासी और व्यापार मंडल उपाध्यक्ष राज तिवारी ने थाना समाधान दिवस में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि कुछ लोग घरों का कूड़ा-कचरा, गाय-भैंस का गोबर और अन्य सड़ी-गली सामग्री सरकारी खाद गड्ढे में डाल रहे हैं।
इतना ही नहीं… आरोप है कि आरक्षित सेंटर का कचरा भी इसी जगह फेंका जा रहा है… जिससे आसपास रहने वाले लोगों का जीना दूभर हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार फैल रही दुर्गंध से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है… लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक आंखें मूंदे बैठा है।
अब सवाल यह है कि…
क्या प्रशासन लोगों की सेहत से जुड़े इस गंभीर मामले पर कार्रवाई करेगा…?
क्या सरकारी जमीन को कूड़ाघर बनाने वालों पर शिकंजा कसेगा…?
और क्या बस्ती के लोगों को गंदगी और बदबू से राहत मिल पाएगी…?
फिलहाल शिकायत थाना समाधान दिवस में पहुंच चुकी है… और अब सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है।