logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नहीं रहे सिंधियों के धर्मगुरु साईं साध राम साहिब किया गया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

सिंधी समाज के धर्मगुरु एवं संत सतराम धाम साहिब (रहड़की सिंध पाकिस्तान) के गद्दीनशीन संत पूज्य साईं साधराम साहिब ने 19 अप्रैल मंगलवार को प्रातः 5:00 बजे सिंगापुर में चल रहे इलाज के दौरान अपने नस्वर शरीर को त्याग दिया। संत काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। संत साध राम साहिब के पाकिस्तान एवं हिंदुस्तान में करोडो अनुवाई हैं। उनकी मृत्यु का समाचार सुनकर उनके भक्तों में शोक की लहर दौड़ गई।
सिंधी समाज गोंडा के प्रवक्ता किशन राजपाल ने बताया कि धर्मगुरु के शरीर त्यागने के पश्चात 23 तारीख शनिवार को संत बाबा आसुदाराम सत्संग भवन गोंडा में पुण्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में सिंधी समाज के मुखिया जयराम दास लधवानी एवं राजकुमार ठक्कूर, जगदीश रायतानी, सुशील रायतानी, मथुरा दास लधानी, अनिल जिज्ञासु, सेवक महात्मा जी (पूज्य आनंदपुर दरबार साहिब), श्रीमती पूजा रायतानी ने मुख्य रूप से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सखी बाबा सेवा समिति, सखी महिला मंडल, सखी युवा मंडल एवं सिंधी समाज के सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

5
612 views

Comment