logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भीषण गर्मी को लेकर पश्चिमी सिंहभूम प्रशासन अलर्ट, सभी सरकारी कार्यालयों में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित

चाईबासा: झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने आम लोगों के लिए सरकारी कार्यालयों में पेयजल की विशेष व्यवस्था शुरू की है। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार के मार्गदर्शन में जिले के सभी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय और मुख्यालय स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में घड़े के माध्यम से शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने कहा है कि भीषण गर्मी के दौरान लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने में जुटा हुआ है, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसके साथ ही चाईबासा और चक्रधरपुर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंताओं को ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। बंद और खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत शीघ्र कराने तथा शहरी क्षेत्रों में आवश्यकता पड़ने पर टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

5
856 views

Comment