राज्यमंत्री के समर्थन में उतरे धीरू जूरा, बयान पर सियासत और तेज
*हरदोई*
जिले में राज्यमंत्री के बयान को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि धीरू जूरा खुलकर उनके समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए राज्यमंत्री के पक्ष में मजबूत प्रतिक्रिया दी है।
धीरू जूरा ने अपने पोस्ट में लिखा कि कुछ लोग केवल बयानबाजी की राजनीति करते हैं, जबकि कुछ नेता लगातार जनता के बीच रहकर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि चुनौती देना आसान होता है, लेकिन खुद जनता के बीच चुनौती बनकर खड़े रहना हर किसी के बस की बात नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि जो व्यक्ति हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ा दिखाई देता है, वही असली जननेता कहलाने का अधिकार रखता है। धीरू जूरा ने इशारों में विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि समय आने पर जनता खुद जवाब भी देगी और हिसाब भी करेगी, लेकिन फिलहाल विकास कार्यों की रफ्तार रुकने वाली नहीं है।
धीरू जूरा की इस पोस्ट के बाद हरदोई की राजनीति में बयानबाजी और तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर समर्थक और विरोधी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, जिससे राजनीतिक माहौल और गर्माता नजर आ रहा है।
*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी हरदोई*