कटिहार: कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले 16 पुलिस पदाधिकारियों पर गिरी गाज, विभागीय कार्रवाई शुरू!
कटिहार पुलिस अधीक्षक (SP) द्वारा जिला अंतर्गत मामलों के अनुसंधान में शिथिलता और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया गया है।
📌 क्या है मामला?
कटिहार जिले में कुछ अनुसंधानकर्ताओं (Investigating Officers) द्वारा दर्ज मामलों के निष्पादन में लगातार देरी और लापरवाही बरती जा रही थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक (परिवीक्षाधीन) श्री अब्दुल रहमान से जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसपी कटिहार ने तुरंत एक्शन लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।
📌 इन 16 पुलिस पदाधिकारियों पर शुरू हुई विभागीय कार्रवाई:
सब-इंस्पेक्टर (पु०अ०नि०):
गणेश कुमार (बलिया बेलौन थाना)
विकास कुमार (मनिहारी थाना)
प्रवेज आलम (बारसोई थाना)
रूपम कुमारी (आजमनगर थाना)
राम कुमार सिंह (सहायक थाना)
धर्मेन्द्र कुमार (पोठिया थाना)
राजीव रंजन कुमार (कुर्सेला थाना)
खर्चींची नट (सहायक थाना)
छोटू कुमार (कदवा थाना)
दिवाकर सरकार (पुलिस केन्द्र)
अमित कुमार (पोठिया थाना)
असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (स०अ०नि०):
12. सत्येन्द्र पासवान (सुधानी थाना)
13. चन्द्रमौली प्रसाद (सालमारी थाना)
14. विनोद कुमार मंडल (सहायक थाना)
15. सफीउद्दीन अंसारी (कदवा थाना)
16. विवेकानंद चौधरी (कोलासी कैम्प, कोढ़ा थाना)
कटिहार पुलिस प्रशासन ने साफ संकेत दे दिया है कि कर्तव्य के प्रति लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
"कटिहार पुलिस आपकी सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर..."
न्यूज कटिहार से राजू चौधरी उर्फ राजेश अग्रवाल की रिपोर्ट