सिरोही: कांग्रेस नेता जीवाराम आर्य ने गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की
सिरोही: सिरोही की राजनीति में पहली बार कांग्रेस नेता जीवाराम आर्य ने गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई है। पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष जीवाराम आर्य ने भाजपा सरकार से यह मांग करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार रही है, इसलिए उसे राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाना चाहिए।
जीवाराम आर्य की इस मांग के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में इस विषय पर चर्चा तेज हो गई है। सिरोही की राजनीति में इस तरह की मांग पहली बार किसी कांग्रेसी नेता द्वारा उठाए जाने को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अब यह देखना बाकी है कि सरकार इस मांग पर क्या रुख अपनाती है।