logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फतेहपुर में भीषण गर्मी के बीच पानी को लेकर दबंगई की तस्वीर सामने आई है

फतेहपुर

फतेहपुर में भीषण गर्मी के बीच पानी को लेकर दबंगई की तस्वीर सामने आई है…
जहां एक तरफ लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं… तो वहीं दूसरी तरफ सरकारी नल पर दबंगों का कब्जा बताया जा रहा है।

पूरा मामला अमौली विकासखंड के रूरा गांव का है… जहां ग्रामीणों का आरोप है कि राम सिंह सोना के दरवाजे पर लगे सरकारी नल में मोटर डालकर पानी पर कब्जा कर लिया गया है।

आरोप है कि पड़ोसी कुलदीप और राकेश निषाद आसपास के लोगों को पानी तक नहीं भरने देते… जिससे गांव के कई परिवारों को दूर-दूर से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

ज़रा सोचिए…
प्रचंड गर्मी में जब लोग पानी के लिए तरस रहे हों… तब सरकारी नल पर दबंगई का ये खेल कितना बड़ा सवाल खड़ा करता है।

ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी सुविधा को निजी संपत्ति की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है… और विरोध करने पर लोगों को धमकाया भी जाता है।

जब इस पूरे मामले को लेकर ग्राम प्रधान राकेश से बात की गई… तो उन्होंने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

वहीं जब जिला प्रशासन का पक्ष जानने के लिए डीएम फतेहपुर से संपर्क करने की कोशिश की गई… तो कॉल रिसीव नहीं हो सकी।

अब बड़ा सवाल यह है कि…
क्या अमौली विकासखंड के जिम्मेदार अधिकारी इस दबंगई पर कार्रवाई करेंगे…?
क्या गांव के लोगों को उनका हक और पानी मिल पाएगा…?
या फिर सरकारी नल पर ऐसे ही दबंगों का कब्जा चलता रहेगा…?

फिलहाल गांव के लोगों की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं…

1
112 views

Comment