logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन लाभ में देरी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, राज्य सरकार का बड़ा फैसला

मुंबई सूत्र
राज्य सरकार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर पेंशन और अन्य लाभ दिलाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब रिटायरमेंट के बाद पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य निवृत्तिवेतन लाभों में अनावश्यक देरी करने वाले शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों पर शिस्तभंग (अनुशासनात्मक) कार्रवाई की जाएगी।
सरकार का कहना है कि कई मामलों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को महीनों तक अपने हक के लाभ के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि सभी प्रक्रिया समयसीमा के भीतर पूरी की जाए।
नए निर्णय के अनुसार, यदि किसी अधिकारी की लापरवाही या जानबूझकर देरी के कारण पेंशन प्रकरण अटकता है, तो उसके खिलाफ विभागीय जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकेगी। सरकार के इस फैसले से लाखों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

15
1559 views

Comment