logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रतिभा सम्मान समारोह में 80% से अधिक अंक लाने वाले 30+ विद्यार्थी सम्मानित, टॉपर्स को मिली नकद राशि व पगड़ी।

खरखौदा/सोनीपत/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

रविवार को गाँव बरोना में 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा एवं भारतीय जनहित परिषद खरखौदा द्वारा किया गया। बोर्ड परीक्षाओं में 80% से अधिक अंक लेने वाले सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत गांव के बुजुर्गों और सरपंच बबलू, पूर्व सरपंच सतनारायण, यशपाल, मूलचंद आदि ने की। उन्होंने 12वीं और 10वीं कक्षा में जिले, ब्लॉक और गांव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रिद्धिमा, मुस्कान और सुहाना को पगड़ी पहनाकर आशीर्वाद दिया।

दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के राज्य महासचिव सन्नी दहिया ने मुख्य रूप से टॉपर्स को सम्मानित किया। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं में 497 अंक लेकर रोहतक जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रिद्धिमा को 31000 रुपये दिए गए।

हरियाणा बोर्ड से 12वीं कक्षा में साइंस संकाय में 96.8% अंक प्राप्त कर ब्लॉक खरखौदा में प्रथम स्थान हासिल करने वाली मुस्कान और कॉमर्स संकाय में 96.8% अंक प्राप्त करने वाले लक्ष्य को 11000-11000 रुपये देकर सम्मानित किया गया।

कक्षा 10वीं में गांव बरोना में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले क्रमशः सुहाना, दिव्या रानी और देव को 5100, 2100 व 1100 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में गांव के मौजिज व्यक्तिगण, सरपंच, पूर्व सरपंच, नम्बरदार आदि ने बच्चों को ट्रॉफी देकर आशीर्वाद दिया। मंच का संचालन भारतीय जनहित परिषद खरखौदा के अध्यक्ष भरत मास्टर ने किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और गिफ्ट देकर हौसला बढ़ाया।

12वीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले गौरव, समीर, हिमांशु, मुस्कान, गौतम, पायल, रिया, भूमिका, कार्तिक, कुणाल, मानव, नैंसी, चाहत, तुलसी, प्रियांश और 10वीं में रिद्धिमा, ईशिका, सिमोन, कुस्तम, मानसी, रितु, खुशी, तमन्ना, यश, दिशा को भी ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और 501 रुपये देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में महिलाएं भी भारी संख्या में पहुंचीं। इनाम पाकर विद्यार्थी और परिजन खुशी से झूम उठे। ग्रामीणों ने शिक्षा को बढ़ावा देने वाली इस पहल का स्वागत किया।

264
6324 views

Comment