बरहनी नेपाल बॉर्डर पेट्रोल पंप पर ईंधन की भारी किल्लत
बरहनी: नेपाल बॉर्डर के पेट्रोल पंप पर सैकड़ों लोग पेट्रोल और डीजल के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं। बाइक चालक और गैलन लेकर लोग ईंधन की कमी से परेशान हैं। खेती का सीजन शुरू होने के कारण डीजल की मांग और अधिक बढ़ गई है, जिससे स्थिति और कठिन हो गई है।
फोर व्हीलर और ट्रक चालक भी इस तेज धूप और गर्मी में पेट्रोल डीजल की कमी के कारण बेहाल हैं। पंप से ईंधन मिलने में देरी के कारण गाड़ियों की लंबी कतारें लग रही हैं और लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।