अपना घर आश्रम ने एक दिन में तीन मानसिक विमंदितों को परिवार से मिलाया
बारां: अपना घर आश्रम ने एक ही दिन में तीन मानसिक विमंदित व्यक्तियों को उनके परिवार से मिलाया। यह आश्रम लावारिस मानसिक विमंदितों के लिए आश्रय गृह होने के साथ-साथ उनकी चिकित्सा और काउंसलिंग भी करता है। आर्थिक स्थिति या अन्य कारणों से परिवार द्वारा न लेने पर आश्रम की टीम स्वयं उन्हें परिवार तक पहुंचाती है।
बलराम, प्रेम नारायण और हरीश नामक तीनों व्यक्तियों को बारां जिले के अलग-अलग गांवों में उनके परिजनों से मिलाया गया। बलराम छिपाबड़ोड़ तहसील के काला टोल गांव का रहने वाला था, जो चार साल से लापता था। प्रेम नारायण फतहपुर का निवासी था और डेढ़ वर्ष से लापता था। हरीश सोरसन गांव का था, जहां उसकी मां रतन बाई और भतीजी अंजलि राठौर उससे मिले। इस कार्य की गांव के समाजसेवी अमन गोचर ने सराहना की।