logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झांसी की भीषण गर्मी में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की अनोखी पहल

झांसी। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच झांसी के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने मानवता और समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए शहर के इलाईट चौराहे पर राहगीरों एवं आम नागरिकों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस पहल के माध्यम से हजारों लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई गई। कार्यक्रम में शहर के कई प्रसिद्ध सोशल मीडिया क्रिएटर्स एवं व्लॉगर्स एकजुट नजर आए। इस दौरान झांसी कल्चर व्लॉग्स से अंकित कुशवाहा, हमाओ झांसी से अमित यादव, नेत्रिका व्लॉग्स, जितेंद्र जैक्सन, बेबी इमरान, अनिल यादव, आकाश, संजू यादव, निशांत गुप्ता, नवनीत साहू सहित अन्य युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन्फ्लुएंसर्स ने स्वयं राहगीरों को शरबत वितरित किया और लोगों से अपील की कि भीषण गर्मी के समय सभी सक्षम लोगों को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। उनका कहना था कि छोटे-छोटे सामाजिक कार्य भी लोगों को बड़ी राहत पहुंचा सकते हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। कार्यक्रम के दौरान इलाईट चौराहे पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। राहगीरों ने इस पहल की सराहना करते हुए युवाओं के इस प्रयास को प्रेरणादायक बताया। सोशल मीडिया पर सक्रिय ये युवा अब केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाजहित के कार्यों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। गर्मी के इस मौसम में इन युवाओं की यह पहल शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

9
386 views

Comment