logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुरादाबाद : खुद को ऐम्स का डॉक्टर बता कर युवती से रचाई शादी।पोल खुली तो युवती के परिजनो ने दर्ज कराई प्राथमिकी,युवक गिरफ्तार।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने खुद को दिल्ली एम्स (AIIMS) का वरिष्ठ डॉक्टर बताकर एक युवती से शादी कर ली। शादी के कुछ ही दिनों बाद जब आरोपी की पोल खुली, तो पीड़िता के परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की मुलाकात कुछ समय पहले मैट्र्यूमोनियल साइट के जरिए आरोपी युवक से हुई थी। युवक ने अपना नाम डॉ. गौरव (बदला हुआ नाम) बताया और दावा किया कि वह दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में कार्डियोलॉजिस्ट (दिल का डॉक्टर) है। आरोपी ने बातचीत के दौरान युवती और उसके परिवार को झांसे में लेने के लिए डॉक्टर का फर्जी आईकार्ड,और कुछ मेडिकल दस्तावेज भी दिखाए।

आरोपी अक्सर अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी होने का बहाना बनाकर घर से गायब रहता था।बातचीत के दौरान वह चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी बुनियादी बातें भी नहीं बता पाता था।जब भी पत्नी या परिवार वाले सैलरी या बैंक अकाउंट को लेकर बात करते, वह बात को टाल जाता था।संदेह बढ़ने पर युवती के भाइयों ने गुपचुप तरीके से दिल्ली एम्स जाकर पड़ताल करने का फैसला किया। जब उन्होंने एम्स के प्रशासनिक विभाग और कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में आरोपी के नाम और आईडी कार्ड की जांच कराई, तो पता चला कि इस नाम का कोई भी डॉक्टर वहाँ कार्यरत ही नहीं है। वह आईडी कार्ड पूरी तरह फर्जी था।

"पीड़िता की तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी, जालसाजी और दहेज उत्पीड़न की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से फर्जी दस्तावेज व डॉक्टर की आईडी बरामद की गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।"

8
418 views

Comment