logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिंभावली थाने में थर्ड डिग्री का मामला, एसपी का बड़ा एक्शन दो दरोगा लाइन हाजिर

जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली में युवक को थर्ड डिग्री दिए जाने के आरोपों के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है।
सीओ स्तर की जांच में मामला सामने आने के बाद थाना सिंभावली में तैनात दरोगा राहुल और यशपाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी ने साफ तौर पर कहा है कि पुलिसकर्मी नियमों और कानून का पालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि एक युवक ने थाने में उसके साथ मारपीट और थर्ड डिग्री दिए जाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद मामले की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों दरोगाओं पर कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया।

107
9185 views

Comment