आलमनगर खुरहान माल गांव में मनरेगा के फर्जी हाजिरी बनाने पर जांच की मांग
आलमनगर प्रखंड के बसनवाड़ा पंचायत के खुरहानमाल गांव में मनरेगा के तहत खेत जोतकर हाजिरी बनाकर फंड को क्या पास और सभी के अकाउंट पर पैसे ट्रांसफर किए गए। और सभी के अकाउंट पर जिन सभी पर रुपया आया था उन सभी के अकाउंट से APES के द्वारा सभी महिलाओं एवं पुरुष के फिंगर प्रिंट लेकर उनके खातों से रुपया निकाल लिया गया
इस घटना के कारण सरकार की विश्वसनीयता पर सवाल उठे हैं और मनरेगा विभाग से इस मामले की जांच कराने की मांग की गई है। उक्त घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, जिससे मामले की गंभीरता स्पष्ट होती है। संबंधित अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।