logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नवजीवन विहार में सीएम डॉ. मोहन यादव ने ठेले पर खाया समोसा

नवजीवन विहार में सीएम डॉ. मोहन यादव ने ठेले पर खाया समोसा

दुकानदारों से मुख्यमंत्री ने की आत्मीय बातचीत

सिंगरौली (विंध्यनगर) :- दैनिक (पलपल टाईम्स) जिला ब्यूरो

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को सिंगरौली प्रवास के दौरान एक अलग अंदाज में नजर आए। विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए बैढ़न से एनटीपीसी की ओर जाते समय उनका काफिला नवजीवन विहार क्षेत्र में अचानक सड़क किनारे लगे एक समोसे के ठेले पर रुक गया।

मुख्यमंत्री ने ठेले पर पहुंचकर दुकानदारों से बातचीत की और समोसे का स्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने दुकान संचालकों से उनके परिवार, आजीविका और व्यवसाय के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने समोसों के स्वाद की सराहना करते हुए दुकानदारों का उत्साहवर्धन भी किया।

सीएम के अचानक ठेले पर पहुंचने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों में मुख्यमंत्री को करीब से देखने और उनसे मिलने का उत्साह दिखाई दिया। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए व्यवस्था बनाए रखी।

मुख्यमंत्री के इस सहज और आत्मीय अंदाज की चर्चा पूरे क्षेत्र में होती रही और स्थानीय लोगों ने इसे यादगार पल बताया।

0
0 views

Comment