logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कच्छ की वंदना बहन ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की

प्रेशर प्रशिक्षण द्वारा कबड्डी खिलाड़ियों की शारीरिक फिटनेस एवं शरीर संरचना पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन” विषय पर महानीबंध प्रस्तुत कर वंदना बहन ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर कच्छ सहित पूरे गुजरात का नाम गौरवान्वित किया है।इस शोध कार्य के दौरान उन्हें शारीरिक शिक्षा विद्याशाखा, गुजरात विद्यापीठ, सादरा के प्रख्यात प्रोफेसर डॉ. जगदीशचंद्र गोठी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।खेल, शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में वंदना बहन की यह महत्वपूर्ण उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है। कच्छ की इस प्रतिभाशाली बेटी को श्री केसराभाई पिंडोरिया (अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती कच्छ विभाग), डॉ. विष्णु चौधरी (प्रदेश सदस्य, भाजपा गुजरात), श्री हरदेवसिंह जाडेजा (अध्यक्ष, कच्छ जिला व्यायाम शिक्षक संघ), डॉ. दिनेश एल. डाकी (महामंत्री, कच्छ जिला व्यायाम शिक्षक संघ), डॉ. आर. डी. झाला तथा श्री कुलदीप सिंह जाडेजा (रॉयल क्रिकेट अकादमी) सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।वंदना बहन की यह सफलता न केवल महिला शिक्षा और खेल अनुसंधान के क्षेत्र में एक नई मिसाल है, बल्कि समाज की युवतियों को उच्च शिक्षा एवं खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाली उपलब्धि भी

5
48 views

Comment