logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संस्कार भारती शाहगंज द्वारा 28 मई को होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

*संस्कार भारती शाहगंज द्वारा 28 मई को होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन*
शाहगंज, जौनपुर। कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती शाहगंज इकाई द्वारा आगामी 28 मई 2026, गुरुवार को एक भव्य “अखिल भारतीय कवि सम्मेलन” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सायं 6 बजे से श्री लक्ष्मी नारायण वाटिका, श्री हनुमानगढ़ी, शाहगंज में किया जाएगा। आयोजन को लेकर साहित्य प्रेमियों और कवि रसिकों में उत्साह का माहौल है।
कार्यक्रम में देश के विभिन्न जनपदों और शहरों से प्रतिष्ठित कवि एवं शायर अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। कवि सम्मेलन में हास्य, व्यंग्य, गीत, ग़ज़ल और वीर रस की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
आयोजन में प्रमुख रूप से हास्य-व्यंग्य कवि सभाजीत द्विवेदी “प्रखर” (जौनपुर),
डॉ. योगेन्द्र मिश्रा “विचल” (प्रयागराज),
गीत-ग़ज़ल की कवयित्री प्रीता वाजपेयी (प्रयागराज)
हास्य कवि बिहारी लाल “अंबर” (प्रयागराज)
, गीतकार रामनाथ श्रीवास्तव “राघव” (प्रयागराज)
, हास्य-व्यंग्य कवि बेंधार जौनपुरी,
श्रृंगार रस की कवयित्री वीणा तिवारी (जौनपुर),
गीत-ग़ज़ल कवयित्री डॉ. नीलिमा मिश्रा (प्रयागराज),
गीत-ग़ज़ल कवयित्री प्रतिमा मिश्रा (प्रयागराज),
श्रृंगार रस की कवयित्री प्रीति पाण्डेय (प्रयागराज),
वीर रस कवि सुजीत कुमार “बालाजी”
तथा युवा कवि एवं गीतकार पवन तनय अग्रहरि “अद्वितीय” (शाहगंज, जौनपुर) अपनी प्रस्तुति देंगे।
संस्कार भारती शाहगंज इकाई के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, साहित्य और काव्य परंपरा को जन-जन तक पहुंचाना है। आयोजकों के अनुसार कवि सम्मेलन में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों के पहुंचने की संभावना है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष रचित चौरसिया, कोषाध्यक्ष प्रवीण बरनवाल, कार्यक्रम संयोजक सतीश यादव “बड़ेलाल” तथा महामंत्री वीरेंद्र यादव “वीरू” ने सभी साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

1
244 views

Comment