आजमनगर बाजार में GST विभाग का छापा
कटिहार जिले के आजमनगर बाजार में GST विभाग की छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, विभाग की टीम ने बाजार की कई दुकानों में पहुंचकर दस्तावेजों और कारोबार से जुड़े कागजातों की जांच की। कार्रवाई की खबर फैलते ही कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया
स्थानीय लोगों के अनुसार, टीम टैक्स भुगतान और बिलिंग से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही थी। हालांकि विभाग की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर भी इस कार्रवाई के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।