logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रायपुर में आईसीएआई दीक्षांत समारोह 2026 का सफल आयोजन

रायपुर: आईसीएआई की रायपुर शाखा ने मई 2026 में पहली बार दीक्षांत समारोह का सफल आयोजन किया। यह समारोह शाखा के लिए गर्व का क्षण था क्योंकि पहली बार महिला अध्यक्ष सीए रश्मि वर्मा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर लगभग 125 नव-योग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने अपनी सदस्यता प्रमाण-पत्र प्राप्त किए, जिनके साथ उनके परिवारजन और गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

समारोह के मुख्य अतिथि सीए मनोज फडनिस ने नव-योग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए व्यावसायिक नैतिकता, ईमानदारी और निरंतर सीखने पर जोर दिया। कार्यक्रम का समन्वय सीए दिनेश कुमार अग्रवाल ने किया और सचिव सीए ऋषिकेश यादव ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस आयोजन में सीए रवि जैन, सीए संस्कार अग्रवाल और सीए विकास गोलछा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

DAULAT DEEPAK KUMAR
RAIPUR CHHATTISGARH INDIA

5
319 views

Comment