43 डिग्री तापमान और लू के थपेड़ों से सब्जी बाजार प्रभावित, दोपहर तक खराब हो रहीं हरी सब्जियां*
*भीषण गर्मी की मारः खैरथल में मुरझाने लगी सब्जियां,
*43 डिग्री तापमान और लू के थपेड़ों से सब्जी बाजार प्रभावित, दोपहर तक खराब हो रहीं हरी सब्जियां*
*भीषण गर्मी की मारः खैरथल में मुरझाने लगी सब्जियां, कारोबारियों को हो रहा भारी नुकसान*
खैरथल हीरालाल भूरानी
जिले में लगातार बढ़ रही
भीषण गर्मी और तेज लू का असर अब सब्जी कारोबार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। तापमान 43 डिग्री के पार पहुंचने से हरी सब्जियों को ताजा रखना दुकानदारों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। हालात ऐसे हैं कि सुबह मंडी से लाई गई सब्जियां दोपहर तक मुरझाने लगती है, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि धनिया, पालक और मेथी जैसी पत्तेदार सब्जियां सबसे अधिक प्रभावित हो रही है। दुकानदार गीली बोरियां, टाट और पानी का छिड़काव कर सब्जियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन तेज गर्मी के आगे ये उपाय भी ज्यादा कारगर साबित नहीं हो रहे। व्यापारी गोपालदास पेशवानी, विशनदास सुन्दरदास चांडवानी, भोनेश्वर, गनवानी, अशोक कुमार, सुन्दर चांदवानी, वेद, देवीदास और रामचंद्र ने बताया कि पालक, पत्ता गोभी, फूल गोभी, लौकी और कहू जैसी सब्जियों में 40 से 50 प्रतिशत तक खराबा हो रहा है। सुबह अच्छी कीमत पर बिकने वाली सब्जियां शाम तक आधे दाम में बेचनी पड़ रही हैं। कई बार बची हुई सब्जियां अगले दिन तक पूरी तरह खराब हो जाती है।
सब्जी कारोबारियों का कहना है कि गर्मी का असर केवल दुकानदारों तक सीमित नहीं है, बल्कि किसान, आढ़ती और ग्राहकों तक इसकी मार पहुंच रही है। खराब गुणवत्ता के कारण ग्राहक भी मुरझाई सब्जियां खरीदने से बच रहे हैं, जिससे बिक्री लगातार घट रही है।
उधर, भीषण गर्मी के चलते दोपहर के समय बाजारों और मुख्य मार्गो पर सन्नाटा पसरा नजर आता है। बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को लू और तेज धूप से सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं ठंडे पेय पदार्थ, जूस और शिकंजी की दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ गई है।
*गर्मी से बिगड़ रहा बाजार का संतुलन*
व्यापारियों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक तापमान इसी तरह बना रहा तो सब्जियों के दामों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। गर्मी के कारण सब्जियों की आवक और गुणवत्ता दोनों प्रभावित हो रही हैं।