विदिशा: ग्राम मोतीपुर में हडपंप की पाइपलाइन खराब, जल्द मरम्मत की मांग
विदिशा : ग्राम मोतीपुर तहसील लतेरी में करीब 15 दिन हो चुके हैं लेकिन PHED विभाग ने अभी तक हडपंप की पाइपलाइन बदलने का काम नहीं किया है। हडपंप का सिलेंडर खराब हो गया है और उसकी पाइपलाइन कभी भी गिर सकती है क्योंकि वह काफी सड़ चुकी है।
पानी का यही एकमात्र स्रोत है लेकिन पाइप की संख्या कम होने के कारण समस्या और बढ़ गई है। ग्रामीण प्रशासन से अनुरोध कर रहे हैं कि हडपंप की पाइपलाइन जल्द से जल्द बदली जाए ताकि पानी की आपूर्ति बाधित न हो।