logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मीरानपुर कटरा के निवर्तमान अध्यक्ष मुख्तियार अहमद ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की है जिसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ पूजा कसाना का शपथ ग्रहण रोक

मीरानपुर कटरा के निवर्तमान अध्यक्ष मुख्तियार अहमद ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की है जिसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ पूजा कसाना का शपथ ग्रहण रोकने की मांग की गई है।
मुख्तियार अहमद को अपराधिक इतिहास के चलते पद मुक्त कर दिया गया था। नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष मुख्तार अहमद की याचिका पर मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई होगी। जिसमें नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ पूजा कसाना का शपथ ग्रहण रोकने की मांग की गई है।
निवर्तमान अध्यक्ष मुख्तियार अहमद को जनपद के न्यायालय ने आपराधिक इतिहास छुपा कर चुनाव लड़ने के आरोप में पद मुक्त कर दिया था। मुख्तियार अहमद ने निचली अदालत के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाई कोर्ट में अपील विचाराधीन है। इसी दौरान राज्य निर्वाचन आयोग ने रिक्त अध्यक्ष पद का उपचुनाव करा दिया। मतगणना में 7 मई को डॉक्टर पूजा कसाना अध्यक्ष निर्वाचित हो गई। शासन ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को अभी तक शपथ ग्रहण नहीं कराई है।
मुख्तियार अहमद ने शपथ ग्रहण रुकवाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में याचिका प्रस्तुत की है। निवर्तमान अध्यक्ष की मांग है कि उच्च न्यायालय में विचाराधीन याचिका का निस्तारण होने तक शपथ ग्रहण रोका जाए। सर्वोच्च न्यायालय में 26 मई को सुनवाई की तिथि निर्धारित हुई है। अब देखना यह है कि उच्च न्यायालय में याचिका की सुनवाई के बाद शपथ ग्रहण समारोह किस तिथि को होना तय होता है।

1
134 views

Comment